Menu
blogid : 12455 postid : 160

मैं हूँ केवल हिन्दुस्तानी

jagate raho
jagate raho
  • 456 Posts
  • 1013 Comments

ना आसामी ना बंगाली ना हूँ मैं मद्रासी,
ना अरुणाचली ना मेघालयी, ना हूँ दिल्ली वासी,
ना हूँ नेफा का ना मिजोराम का,
ना त्रिपुरा ना हूँ मैं पंजाबी,
ना यू पी ना केराला, ना हूँ मैं गुजराती,
जिस देश में गंगा यमुना बहती
लिए अमृत का पानी,
मैं हिन्दुस्तान का रहने वाला केवल हिन्दुस्तानी ! १ !

ना आंध्रा प्रदेश ना मध्य प्रदेश न हूँ मैं बिहारी,
कर्नाटक महाराष्ट्र राजस्थान हैं स्टेट ये हमारी !
जहां जन्ता प्रजा जन्ता ही शासक जन्ता ही राजा रानी,
मैं हिन्दुस्तान का रहने वाला, केवल हिन्दुस्तानी ! २ !

हरियाणा ना चंडीगढ़ का ना उडिया ना हिमांचली,
ना हूँ मैं गोवा, डामन ड्यू का ना जे&के ना उत्तरांचली,
ना झारखंड ना छतीसगढ़ ना हूं भय्या पांडूचेरी,
ना किसी सीमा में बंधा कहो न मुझको अरुणाचली,
राम कृष्ण गौतम की भूमि, वीर करण से दानी,
मैं हिन्दुस्तान का रहने वाला केवल हिन्दुस्तानी ! ३

जहां रावी सतलुज झेलम व्यास चिनाव
नदी है सिंध,
इन नदियों के कारण देश का नाम पडा है हिन्द,
वह ब्रहम पुत्र ये महानदी वो नर्वदा कावेरी,
कोशी गंडक गंगा यमुना और सरयू अलवेली,
अलकनंदा राम गंगा, घाघरा, मंदाकिनी,
सरस्वती, भागीरथी स्वर्ग में सारी बनी !
नंदा देवी एवरेष्ट वो स्वेत हिमालय की चोटी,
जिससे हर प्राणी को मिले मकान और रोटी,
स्रोत है सब भाषाओं का हिन्दी जानी पहिचानी,
मैं हिन्दुस्तान का रहने वाला केवल हिन्दुस्तानी ! ४ !
हरेन्द्र अमेरिका से

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply